Saturday, January 2, 2021

रेहला

 #ठेठ_पलामू : रेहला

--------------------
सभी पाठकों को सुबह का नमस्कार
चित्र शृंखला के अंतर्गत आज हम लेकर आए हैं, #रेहला की एक खूबसूरत तस्वीर। जिसे हमें भेजा है- #अंश_सोनी ने। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आकाश बिल्कुल साफ है और धरती पर हरियाली छाई हुई है, जिसे देखकर ही मन गुनगुनाते लगता है- "हरा रंग है, हरी हमारी धरती की अंगड़ाई.....।"
अंश सोनी ने हमें बताया कि रेहला को गढ़वा रोड जंक्शन के नाम से भी जाना जाता है। यह कोयल नदी के किनारे बसा हुआ है। उन्होंने बताया कि रेहला दो जिलों को आपस में जोड़ने का काम करता है, पलामू और गढ़वा को। रेहला स्टेशन बहुत ही मशहूर है, क्योंकि यहाँ से हर जगह आने-जाने के लिए ट्रेन मिल जाती है और बहुत दूर-दूर से यहाँ यात्री आते हैं।
उन्होंने बताया कि यहाँ एक #GRASIM_इंडस्ट्रीज भी है और यहाँ पर #'प्रतिघात' नाम के एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी हुई थी।
अगर आप भी इस तरह का स्वच्छ आकाश और हरी-भरी धरती देखना चाहते हैं, तो अपने गाँव की ओर रुख कर सकते हैं। परन्तु अभी नहीं, क्योंकि अभी #कोरोना का प्रकोप बहुत है, पर अगले साल जरूर जाइएगा।
प्रस्तुति : दिव्या
Image may contain: cloud, sky, grass, outdoor and nature, text that says "REDMI NOTE PRO MI DUAL CAMERA Ansh creation"
You, Anand Keshaw, Himanshu Kumar and 114 others
20 comments
3 shares
Like
Comment
Share

No comments:

Post a Comment