#ठेठ_पलामू : क्रिकेट पार्ट 2 - भारत Vs पाकिस्तान
--------------------------------------
#इंडिया बनाम पाकिस्तान! क्रिकेट मैच और वो भी वर्ल्ड कप! माहौल ऐसा बनता है कि देखने का जूनून ही कुछ और होता है। पूरान गोतियौंझी निभाने का मौका इससे बेहतर कहाँ मिलता है।
लगता है कि वर्ल्डकप मिले न मिले #पाकिस्तान पर जीत मिल जाए, तो समझो असली वर्ल्ड कप जीत गए। वैसे भी #वर्ल्डकप कोई जीते, इंडिया तो पाकिस्तान जीतबे करता है इतना तो कन्फर्म है।
वैसे सबसे यादगार मैच 2003 का पाकिस्तान पर जीत ही है, सबसे यादगार लम्हा #सचिन का कवर पर शोएब अख्तर के बाल पर छक्का मारना हमेशा यादगार लम्हा है और सिडनी से लेकर सेंचूरियन और बंगलुरू से लेकर एडिलेड तक मैदान बदलते रहे। लेकिन पाकिस्तान का विश्व कप में भारत को हराने का सपना ना कभी पूरा नहीं हुआ, ना कभी होगा। यह सिलसिला 1992 में शुरू हुआ था, इसके बाद 1996, 1999, 2003, 2011 और 2015 में भी भारत ने पाकिस्तान को हराया, अब #मैनचेस्टर में भी जीतेंगे ही।
#इंजमाम_उल_हक़ के शब्दों में "इंशाल्लाह बॉयज प्ले वेल बट इन्डिया इज अ विनर।" 
पाकिस्तान के साथ मैच का जुनून लोगों पर इस कदर छाया रहता है कि इंडिया का एक विकेट नहीं गिरा कि लोगों की साँसें रुक जाती हैं। इधर इंडिया का रन रेट गिरना शुरू नहीं हुआ कि लोगों का बीपी बढ़ना शुरू हो जाता है। सचिन का विकेट गिरते ही एक बार एगो भैया #दहेज वाला टीवी फोड़ दिए थे,बाद में अफसोस कर रहे थे। एक बार हम चाचा से बोल रहे थे कि "लेकिन मानना पड़ेगा कि पाकिस्तानी बॉलिंग खतरनाक होता है।"
एतना में #खेसारी_चाचा बमक गए- "#ननहने से बम बारूद गोला फेंकने का प्रैक्टिस होगा तो...।"
2 पैकेट #एटम बम 2003 से खरीद रहे हैं, इस बार पाकिस्तान का विकेट गिरा इधर बम फूटा। खैर, इस बार तो लोगों की नजरें आसमान पर टिकी थी कि कब बारिश रुके और मैच का फैसला हो जाए!
खैर, खेल तो खेल है, उसको दिलो दिमाग पर हावी नहीं होने देना है। खेल के जरिए दिल जीतने की बात होनी चाहिए, जंग का मैदान नहीं।
1,855
People reached
163
Engagements

No comments:
Post a Comment