Saturday, January 2, 2021

छेछौरी

 #ठेठ_पलामू:- यह सुन्दर तस्वीर है, पलामू जिले के #छेछौरी गाँव की। यह खूबसूरत गाँव पंडवा प्रखंड में #सदाबह नदी के किनारे स्थित है। इस तस्वीर को #नंदकिशोर महतो जी ने भेजा है, जो वर्तमान में राजकीय मध्य विद्यालय, लामीपतरा में प्रधानाध्यापक के रूप में पदस्थ हैं।

उन्होंने #छेछौरी गाँव के भौगोलिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया कि #डाल्टनगंज के उत्तर दिशा में 27 किमी की दूरी में सदाबह नदी के किनारे और पहाड़ियों की गोद में बसा हुआ एक खूबसूरत गाँव है। यहाँ पर ढेर सारे प्राचीन बौद्ध मठ हैं। साथ-ही-साथ रकसेल राजा के द्वारा निर्मित ऐतिहासिक कुआँ है, जो इस गाँव के स्वर्णिम इतिहास का गवाह है।
उन्होंने अपने गाँव के बारे में यह महत्वपूर्ण जानकारी दी कि नोबेल पुरस्कार विजेता #कैलाश सत्यार्थी जी ने 1984 में 'बंधुआ मजदूर मुक्ति कार्यक्रम' की शुरुआत यहीं से की थी।उस समय से इस गाँव का नाम सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के नजर में आया था।
उम्मीद है #ठेठ पलामू के पाठकों को इस तस्वीर के साथ-साथ छेछौरी गाँव की जानकारी जरूर पसंद आई होगी।जल्द ही हम फिर आएँगे, आपके गाँव-घर की सुन्दर तस्वीर और नई जानकारी के साथ।
Image may contain: grass, outdoor and nature
Anand Keshaw, Himanshu Kumar and 294 others
24 comments
16 shares
Like
Comment
Share

No comments:

Post a Comment