#ठेठ_पलामू : अमरोरा
-----------------------
ठेठ पलामू के द्वारा गाँव-कस्बों की जानकारी के साथ वहाँ के सुन्दर चित्रों को आप तक पहुँचाने का प्रयास लगातार जारी है।
आज हम आपको परिचित करा रहे हैं गढ़वा जिले में स्थित एक खूबसूरत गाँव #अमरोरा से।यह गाँव खरौंधी प्रखंड के अंतर्गत आता है।जो झारखण्ड प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है।गाँव से कुछ दूरी के पश्चात ही उत्तर प्रदेश की सीमा लगी हुयी है।
इस खूबसूरत चित्र को हमारे पास भेजा है - #अलका_रानी जी ने। जो एक कुशल गृहणी,प्रभावशाली मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ सुप्रसिद्ध "एमवे कंपनी" की सफल ऑनलाइन व्यवसायी हैं।
उन्होंने अपने गाँव #अमरोरा के बारे में बताया कि चारों तरफ पहाड़ों के बीचोबीच हरी-भरी वादियों में यह खूबसूरत गाँव बसा हुआ है।गाँव में स्थित बीचली पहाड़ से अमरोरा और कोसलीबार गाँव की सीमा का निर्धारण होता है। पहाड़ के नीचे कलकल बहती हुयी #पुरानपानी और #बारहचट्टान नदी भी है।जो इस खूबसूरत क्षेत्र को शानदार पिकनिक स्पाट बनाते है।
धार्मिक दृष्टि से गाँव में स्थित हनुमान मंदिर और शिव मंदिर का बहुत महत्व है।जहाँ पर श्रद्धालु आस्थापूर्वक पूजा अर्चना करते हैं। गाँव में शासकीय विद्यालय भी है।जहाँ पहली से दसवीं तक पढ़ाई होती है।स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से यहाँ पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी है।गाँव में सभी जाति के लोग मिलजुल कर रहते है।
सुदूरवर्ती हिस्सा होने के कारण यहाँ #पलायन बहुत बड़ी समस्या है।संपन्न परिवार के लोग अपने बच्चों को उच्चशिक्षा के लिए बाहर भेजना पसंद करते हैं जबकि निर्धन तबके के लोग भी कामधंधे की तलाश में बड़े शहरों में जाना पसंद करते हैं।शायद यही कारण है कि यहाँ युवा वर्ग की अपेक्षा बच्चे-बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है।
उम्मीद है कि हमेशा की तरह, इस बार भी,आपको यह पोस्ट बहुत आया होगा।तो आप भी उठाइए,कलम!और लिख दीजिए अपने गाँव से जुड़ी हुई जानकारी...।हम आपके गाँव की जानकारी और वहाँ के सुन्दर चित्रों को दूर-दूर तक पहुँचाएंगे।
प्रस्तुति : अजय शुक्ला

No comments:
Post a Comment