Saturday, January 9, 2021

खामडीह

 #ठेठ_पलामू:- खामडीह

------------------------------------------------------
गर्मी के दिन में अगर एक दिन से दू दिन लगातार #आलू के सब्जी बन जाये तो घर में सब के मुँह #अईसन बनने लगता है जैसे #अवराईल खाना खाने में दे दिया गया हो। ई हमर घर का हाल नहीं है, हमको तो लगता है सबे घर यही हाल रहता होगा। लईकन के छोड़ दिया जाए तो आलू सब खाना नहीं चाहता है।
पहिले तो गाँव मे ही बहुत लोग का #कोईलसार(किसान लोग का वह स्थान जहाँ सब्जी की खेती की जाती है) रहता था , भोरे-भोरे चल जाइए ताज़ा सब्जी तोड़वा के ले आइये । उ भी जे मन करे से ले सकते हैं । #लउका , #साग , भिंडी, #नेनुआ #बोदी ,खीरा #ककड़ी सब एकदम ताजा आऊ #फ़रेश मिलता था। पर अब गाँव में भी बहुत कम लोग सब्जी उगाते है आउर आदमी दिन प्रतिदिन बढिये रहा है जेकर चलते अब ई भी नसीब नहीं हो पाता है।
अब रह गया लोकल बाज़ार का बात तो उ भी हफ्ता में दु दिन लगता है। ज्यादा ख़रीद के रख नहीं सकते हैं काहे कि दवाई डाला हुआ सब्जी रहता है 1 -2 दिन से जादे टिकता नहीं है। अईसन में बहुत दिक्कत हो जाता था सब्जी का।
अईसन परिस्थिति के लिए राँची रोड में #लहलहे के नज़दीक एक जगह है #खामडीह जहाँ के #कोइरी लोग बहुत मेहनती है। सालो भर सब्जी का खेती करते हैं। भोरे 8 बजे से भर दुपहरिया आपको यहाँ ताज़ा सब्जी मिल जाएगा। अगर शादी-बियाह और कौनो भीड़-भाड़ है तो भी यहाँ से जा के आप सस्ता में ज्यादा सब्जी ला सकते हैं। सबका खेत वहीं है भोरे-भोरे खेत से तोड़ के एक छोटा सा #मार्केट जैसा लगता है जहाँ सब तरह का #हरियर सब्जी आपको मिल जायेगा। हाँ अगर कार से खरीदने जाइयेगा तो गाड़ी देख के 1 -2 रुपया महंगा भाव लगा सकते हैं तो मोल-भाव अपना हिसाब से करियेगा।
ई तो हम बताये #राँचीरोड का बारे में और अगर आपके आसपास भी कहीं ऐसा बाजार लगता हो तो बताईये ताकि पाठकों को जानकारी भी मिले और किसानों की सब्जी भी बिक़ सके।
No photo description available.
4,340
People reached
956
Engagements
You and 306 others
36 comments
10 shares
Like
Comment
Share

No comments:

Post a Comment