Saturday, January 9, 2021

लौंगलाता

 #ठेठ_पलामू:- लौंगलाता

---------------------------------------------
चाहे आप #डाल्टनगंज में रहते हों या #लेस्लीगंज में, #गढ़वा में हों, टडवां में हों या #पचपड़वा में या फिर झारखंड के किसी शहर, कस्बे या गाँव में। वहाँ के होटल, #गुमटी या ठेलेनुमा होटल में आपको एक कॉमन मिठाई जरूर मिलेगी, जिसका नाम है -लौंगलाता। यह सिर्फ पलामू, झारखण्ड या बिहार में ही नहीं बल्कि देश-विदेश की सबसे लोकप्रिय भारतीय मिठाई है।
हमारे यहाँ के किसी शहर, कस्बे या गॉव के #हलवाई की दुकान में लड्डू और पेड़े के साथ जो मिठाई सबसे ज्यादा बनती हुई दिखाई देती है, वह है लौंग-लाता। सही बात तो ये है कि हमारे यहाँ सूखे मिठाइयों की एक लम्बी श्रृंखला है। #खाजा, #पियाव, लड्डू, पेड़ा जैसी प्रसिद्ध मिठाईयों के साथ पारंपरिक मिष्ठान्न अनरसा, अरिसा, कसार, मीठा खजूर आदि-आदि। लेकिन लौंगलता की बात ही निराली है।
जानकार लोग बताते हैं कि यह मूलतः बंगाल की मिठाई है। कुछ लोगों का मत है कि यह बनारस की मशहूर मिठाई है। अब भले वह बंगाल की हो, बनारस की या लखनऊ की, किन्तु आज यह भारतवर्ष की लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है। लौंगलाता गेहूं के मैदे से बनायी जाती है। इसे भारत के लोकप्रिय मसालों में एक 'लौंग' से पैक किया जाता है। अंदर खोआ, #मावा, #ड्राइ_फ्रुट्स आदि भरा रहता है। फिर उसे शक्कर की लबालब चाशनी में डूबो कर तैयार किया जाता है। इसमें सबसे बड़ी खूबी यह है कि बाकी मिठाइयों के मुताबिक यह ज्यादा दिनों तक बिना खराब हुए रखी जा सकती है।
गरमी के दिन में ऐसे भी कहल जाता है कि कुछ मीठा खाने से पानी पियाता है। अब अगर आप इसका एक #काटा काट लिए न उसके बाद #खोआ आउर इसका रस मुँह में ऐसा भरेगा न कि एक-दू गिलास नहीं मने भर #लोटा पानी पिया जाए तबो मुँह से मिठास नहीं जाए। तबे तो गाँव के लईकन चैलेंज भी लगाता है तो 2-2 को लौंगलाता के।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि लौंगलाता देशी मिठाई है। आज इस मिठाई की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ़ पलामू के लोग ही नहीं, बल्कि सारी दुनिया के लोग इस मिठाई के दीवाने हैं। इस की मिठास, इसका #कुरकुरापन, इसका स्वाद और इसका जायका लोगों को काफी समय तक याद रहता है।
उम्मीद है कि अपने क्षेत्र के प्रसिद्ध लौंगलाता की दुकान और लौंगलता खाने के अपने अनुभव को कमेंट के माध्यम से जरूर शेयर करेंगे। जिससे हम सब भी #लौंगलाता की मिठास को अनुभव कर सकें।
No photo description available.
9,281
People reached
1,742
Engagements
You and 342 others
76 comments
23 shares
Like
Comment
Share

No comments:

Post a Comment