ठेठ पलामू की तरफ से हम नयी श्रृंखला शुरु कर रहे हैं।जिसमें आपके पेज की शोभा बढेगी,आपके द्वारा भेजे गए गाँव-घर की सुन्दर तस्वीरों से। आज हम दो तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।
हरियाली से सजी यह पहली सुन्दर तस्वीर है 'नावाखास' पाटन (पलामू) की ....।जिसे हम तक "अनुपम राजन" जी ने भेजा है।हरे -भरे पेड़,नीला आसमान और पानी पर हरियाली का प्रतिबिंब।
दूसरी तस्वीर है ग्राम-करमा(छतरपुर) की।जिसे "रवि तेजा" जी ने हमें भेजा है।आज प्रत्येक गाँव में ऐसी परंपरागत तस्वीरें देखने को मिल ही जाती है। जहाँ धान की फसल लगाने के लिए 'किसान' के द्वारा जमीन को तैयार किया जा रहा है।किसान,बैल की जोड़ी और जीविकोपार्जन हेतु पैदावार देने वाली मातृभूमि की तस्वीरें है।
उम्मीद है आपको भी यह दोनों तस्वीर बहुत पसंद आएगी।अनुपम जी और रवि जी के प्रयास को प्रोत्साहित करते हुए,आप भी हमें पलामू के प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण नैसर्गिक तस्वीरे अवश्य भेजिएगा।


No comments:
Post a Comment