- - - - - - - - - - - - -
पलामू संभाग को प्रकृति ने कई नायाब तोहफे दिए हैं। प्रत्येक कस्बे या शहर ही नहीं बल्कि यहाँ के गाँव-गली और मोहल्लों के अनगिनत सुन्दर दृश्य को देखकर हम सभी आश्चर्यचकित होते रहे हैं। इन्हीं मनमोहक तस्वीरों को देखकर हमें अपनी मातृभूमि पर गर्व होता रहा है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए "#ठेठ_पलामू" परिवार के द्वारा हमने चित्र-श्रृंखला की शुरुआत की थी। इस श्रृंखला की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ठेठ पलामू के प्रशंसक स्वयं इन चित्रों को हमारे पास भेजते हैं। जहाँ के चित्र हैं, वहाँ की जानकारी भी वही भेजते हैं।
यहाँ न तो कोई पेशेवर फोटोग्राफर है, और न ही पारिश्रमिक प्राप्त करके लिखने वाला लेखक। सभी अपनी गौरवशाली मिट्टी की परंपरा, संस्कृति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने ठेठ पलामू ग्रुप में भेजकर निस्वार्थ भाव से अपना कार्य करते रहते हैं।व्यस्तता के कारण नया पोस्ट डालने में थोड़ा विलंब हुआ है, जिसके लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं।
यह तस्वीर है ग्राम कनोदी की। जो नावाखास (#पाटन) क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कनोदी एक खूबसूरत गाँव है।जो जंगल और पहाड़ो से घिरा हुआ है। जहाँ चारो तरफ़ हरियाली फैली हुयी है। इस तस्वीर में खेत मे भेड़ आराम फरमा रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि यह तस्वीर बहुत खास है क्योंकि माना जाता है कि भेड़ों के बैठने से खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ती है।
इस खूबसूरत तस्वीर को हम तक पहुँचाया है नावाखास (पाटन) के रहने वाले #अनुपम_राजन जी ने। इससे पहले भी अनुपम जी ने ठेठ पलामू तक सुन्दर, मनमोहक तस्वीर पहुँचाया है। हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे इसी प्रकार हमारे माध्यम से सुन्दर तस्वीरें आप तक पहुँचाते रहेंगे।
प्रस्तुति: अजय शुक्ल

No comments:
Post a Comment