Saturday, January 9, 2021

मॉडर्न धनतेरस

 #ठेठ_पलामू:- मॉडर्न धनतेरस

सुने आज #धनतेरस है, तब का खरीद रहे हैं, कुछ प्लान बनाये हैं कि नहीं? अरे! सोना, चांदी, तांबा, #पीतर कुछ तो लेना पड़ेगा न। लक्ष्मी जी का सवाल है खाली कैसे चलेगा कुछ तो लेना ही पड़ेगा।
अगर #पलामू की बात करें तो यहाँ धनतेरस में ये चीज लेना है, वो चीज लेना है वाला सिस्टम होता ही नहीं था। #गहना-गुड़िया वाला आईटम दिन देख के बहुत कम ही लोग लेते थे। जिसके यहाँ जब पैसा हुआ मन किया कि कुछ लेना है, तो ही जा के लियाता था। अब ये सब रोज़-रोज़ लेने वाला चीज तो है नहीं काहे कि अब एक तो महंगा आईटम ऊपर से पहले के जमाना वाला #गार्जियन। जिनका बजट में ई सब का ध्यान ही नहीं रहता था। उनलोग अब पुराना जमाना के लोग थे, और वैसा ही सोच रहता था। पैसा जमा भी खूब करते थे और बजट भी बनाते थे। पर कहाँ वाला जमीन अबकी ले लेना है, तो किधर घर बनाना है ये सब के लिए। भविष्य में काम आने वाले लक्ष्मी जी पर ज़्यादा फ़ोकस रखते थे।
पर धनतेरस के दिन क्या किया जाए। अब कुछ लेने का तो प्रवधान है, तो उस दिन अब लिया क्या जाए जो कि सस्ता भी रहे और नियम भी पूरा हो जाये। तब पूजा करने के लिए #दीया, तांबा के छोटा #कटोरी, यही सब चिप एंड बेस्ट रहता था। काहे कि सोना तो खरीदने से रहे और थोड़ा बजट रहा तो चाँदी के पायल, चैन कुछु #एक्सचेंज ऑफर में घरे आने वाला #ठठेरा से ही ले लिया जाता था। कुछ भी हो आज अगर लक्ष्मी जी को खुश किया गया तबे न साल भर खुश रहेंगी। एक बार हम भी सोचे डेरा में रहते थे तो का ले, बहुत सोचे कुछ न बुझाया तो एगो गिलास आउ चम्मच ले लिए थे। अक्सर डेरा में रहे वाला विद्यार्थी लोग का धनतेरस , गिलास, थाली, चम्मच, चाकू , कुकर यही सब से होता था।
खैर कहीं लिखा हुआ पढ़े कि लोहा, अलुमुनियम के चीज नहीं लेना चाहिए आज के दिन। तो इससे यही पता चला कि मने सोना लेने से लक्ष्मी जी सबसे जादे खुश होती है, चाँदी से थोड़ा कम, पीतल, तांबा से एकदम कम और स्टील से बस काम चल जाता है। पर अभी की लक्ष्मी जी भी इलेक्ट्रॉनिक 4g वाली हो गयी हैं, अब ई सोना चाँदी तो है ही पर ऑप्शन भी चेंज कर दी है। अब आप सोना की जगह फ्रिज़, वाशिंग मशीन, सोफा सेट, दीवान पलंग, एलईडी टीवी, इन्वर्टर ये सब आईटम से भी खुश कर सकते हैं। चाँदी की जगह इंड्क्शन चूल्हा, मोबाईल, डिनर सेट, डाइनिंग टेबल सेट, सब से खुश हो जाएँगी। बाकी काम चलाने के लिए जुशर, मिक्सर ये सब लक्ष्मी जी को खुश करने के सांत्वना पुरस्कार टाइप का उपाय है।
तब अब अपने-आपने बजट के हिसाब से लक्ष्मी जी को खुश करने का नया नया तकनीक लगाइए।हमलोग के भी बताईये। हम तो चार दिन पहिले ही खरीद के #बुड़बक बन गए हैं लेकिन सोच रहे हैं आज इलेक्ट्रिक राईस कुकर ले लें। लक्ष्मी जी को भात बनाने में बड़ा आसानी होगा उधियाने पसाने के साथ- साथ जादे सीटी मारने से गील होने के डर नहीं रहेगा तो और ज्यादा खुश होंगी।
आप सब को धनतेरस की शुभकामनाएँ।
No photo description available.
2,246
People reached
271
Engagements
You and 124 others
24 comments
3 shares
Like
Comment
Share

No comments:

Post a Comment