#लगमा पंचायत #गढ़वा जिले में मुख्य शहर से लगभग 14 km की दूरी पर स्थित है और यहाँ पर पलामू के हर गाँव की तरह पीपल पेड़ के नीचे स्थित है। #खजूरिया_बरहम बाबा का चबूतरा जहाँ वो विराजमान हैं। वैसे तो #बरहम_बाबा आपको हर गाँव मे मिल जाएँगे पर यहाँ के खजूरिया बरहम बाबा पूरा पलामू प्रमंडल के हेड बरहम बाबा हैंऔर इसीलिए आज के दिन मतलब #माघ_पूर्णिमा को यहाँ का विशेष महातम है। आज यहाँ विशाल मेला लगता है।
पलामू के अलग-अलग क्षेत्र से लोग वैसे तो यहाँ आते रहते हैं पर आज के दिन खासकर भारी तादाद में पहुँचते हैं। इस दिन सभी आने के बाद बरहम बाबा का पूजा करते हैं। उनको पूजा में घोड़ा चढ़ाने का नियम है और उसके बाद चूँकि आज पूर्णिमा है और पूर्णिमा के दिन हमारे यहाँ #सत्यनारायण_कथा का विशेष महत्व है। इसलिए यहाँ दूर-दूर से पंडित जी भी पहुँचते है और मेरे ख्याल से ये ऐसा गिना-चुना मेला होगा जहाँ दूर-दूर से #पण्डिजी भी आते हैं। मेला में जहाँ देखिए सब ग्रुप बना-बना के कथा सुनते मिल जाएँगे। अगर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में रिकॉर्ड बनाने की बात की जाए तो एक साथ इतने यजमान को पंडितजी के द्वारा सत्यनारायण कथा सुनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इसी जगह का बनेगा। अब तो यहाँ 2 3 मंदिर भी बन गया है पर मुख्य रूप से यह जगह बरहम बाबा के लिए ही फेमस है।
अगर गए नहीं तो आज ही जाइए इसलिए भोरे -भोरे बता दिए। तब जाइए और खजूरिया बरहम बाबा का पूजा करिए #घोड़ा चढ़ाइए और बियाह शादी से लेकर मैट्रिक-इंटर का परीक्षा का रिजल्ट के लिए गछ लीजिए,और हाँ सत्यनारायण भगवान का कथा सुन के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाइए। प्रेम से बोलये खजूरिया बरहम बाबा की जय।
Sunny Shukla
19 Feb 2019, 07:47

No comments:
Post a Comment