Sunday, February 21, 2021

शर्मा जी की प्याजी


किसी शहर के इतिहास के साथ साथ उसके स्वाद का भी अपना शानदार इतिहास होता है, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक हस्तांतरित होनी चाहिए। इसी स्वाद के क्रम में आज बात करते हैं शर्मा जी के प्याजी की दुकान के बारे में, जो 1976 से आज तक अपने स्वाद के लिए पूरे जिले में मशहूर है।

इस प्रतिष्ठान को स्थापित करने वाले ओमप्रकाश शर्मा जी मूलतः सीकर राजस्थान के रहने वाले हैं। राजस्थान से यहाँ तक कि यात्रा में बहुतेरे पड़ाव मिले होंगे, परन्तु जीवनयापन के लिए इन्होंने पलामू को चुना। शुरुआती दौर में एक छोटी सी झोपड़ी में प्याजी की दुकान खोली और राजस्थानी स्वाद से पलामू के लोगों का परिचय कराया। फिर तो चखने चखाने का जो सिलसिला चला वो चलता ही गया...

अब तो शर्मा जी नहीं रहे परन्तु उनके दोनों बेटे सुनील शर्मा और दीपक शर्मा, उनके स्वाद की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। अब तो प्याजी के साथ-साथ इनके प्रतिष्ठान में कई तरह के स्वादिष्ट मिठाईयां भी मिलने लगी हैं। परन्तु प्याजी और चटनी के स्वाद का जादू सब से बेजोड़ है।

खास बात यह है कि शर्मा जी ठेठ पलामू के जबरदस्त फैन हैं। उनके अनुसार अगर पलामू को समझना है तो ठेठ पलामू से बेहतर कोई नहीं..

यह दुकान श्री मारवाड़ी मिष्ठान भंडार के नाम से, छौ-मुहान के पास, मस्जिद के सामने है।

© Sunny shukla
28 Jan 2021, 19:53

No comments:

Post a Comment