Sunday, February 21, 2021

बज्रकीट



इस चित्र को देखकर शायद आपको रीतिक रोशन की फिल्म "कोई मिल गया" में दूसरे ग्रह से आए हुए #एलियन "जादू" की याद आ जाए। इस चेहरे में वही मासूमियत दिखलाई पड़ती है। लेकिन यह एलियन नहीं बल्कि हमारे आस पास पाए जाने वाला एक दुर्लभ जानवर है जिसे हम #बज्रकीट के नाम से जानते हैं।

यह पलामू में भी पाए जाने वाला एक महत्वपूर्ण जीव
है। देखने में थोड़ा अलग है, जिसकी वजह से लोग इसे खतरनाक समझ कर मार डालते हैं। यही कारण है कि आज यह लगभग विलुप्त होने के कगार पर पहुँच चुका है। वैसे इसे अंग्रेजी में #पैंगोलिन नाम दिया गया है जबकि इसका हिंदी नाम #वज्रशल्क है। इसके शरीर पर शल्क बने होते हैं। उसकी त्वचा के ऊपर कठोर आवरण को शल्क कहते हैं।जिससे यह अपनी रक्षा कर पाता है। जब भी उसे किसी खतरे का अहसास होता है तो यह सिकुड़कर गोल जाता है। ऐसे खूबसूरत शल्कों वाला ज्ञात यह अकेला स्तनपायी जीव है।

यह काफी शर्मीला जानवर होता है। एकांतप्रिय है शायद इसीलिए यह समूह में नहीं बल्कि अकेले रहना पसंद है। यहाँ तक की अपनी मादा से भी यह सिर्फ प्रजनन के वक़्त ही मिलता है। हमारे यहाँ कुछ लोग इसे #चींटीखोर भी कहते हैं, क्योंकि इसका मुख्य भोजन मुख्यतः चींटी और दीमक होते हैं। शायद इसीलिए यह कृषकों के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि फसल को नुकसान पहुँचाने वाले चींटी और दीमक को यह समाप्त कर देता है।

लोगों का अंधविश्वास है कि इसके मांस में औषधीय गुण होते हैं।बाजार में इसीलिए इसके मांस की बहुत कीमत है। इसके सुन्दर शल्क, चमड़े एवं औषधीय गुण वाले मांस की बहुत मांग होने के कारण यह तस्करों की पहली पसंद है। इसी लिए अवैध रुप से इसकी खूब तस्करी होती हैं। शायद यही वजह है कि आज यह सुन्दर और उपयोगी जीव धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा है।

©Sunny Shukla
19 Jan 2019, 07:40

No comments:

Post a Comment