Sunday, February 21, 2021

रामनवमी


#श्रीरामनवमी पूजा का त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था।भगवान राम बहुत बड़े पितृभक्त थे। अयोध्या के राजकुमार होते हुए भी वे अपने पिता के वचनों को पूरा करने के लिए संपूर्ण वैभव को त्यागकर चौदह वर्षों के लिए अपने छोटे भई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ वन चले गये।

"रामनवमी" राजा दशरथ के पुत्र भगवान #श्रीराम की स्‍मृति को समर्पित है। उन्हें "मर्यादा पुरूषोतम" कहा जाता है तथा वह सदाचार के प्रतीक है।भगवान राम को उनके सुख-समृद्धि पूर्ण व सदाचार युक्‍त शासन के लिए याद किया जाता है। भगवान विष्‍णु के अवतार श्रीराम जो पृथ्‍वी पर अजेय अधर्मी रावण से युद्ध लड़ने के लिए आए। राम राज्‍य (श्रीराम का शासन) शांति व समृद्धि की अवधि का पर्यायवाची बन गया है। #पलामू (#डाल्टनगंज) में बड़ी धूम धाम के साध इस त्योहार को मनाने की शुरूआत सन 1943 से हुयी थी।

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मोत्सव पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। रामनवमी आयोजन समिति "जनरल" के तत्वाधान में आज आयोजित भव्य शोभा यात्रा देखते बनता है। सैकड़ों रामभक्तों के हाथ में श्री महावीर ध्वज, 45 से अधिक शोभायात्रा रथ, दर्जनों संघ/क्लब/समिति,विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों और कलाकारी-करतब दिखाते दर्ज़नो कलाकार शहर के विभिन्न चौक व सड़को से "जय बोलो" का हुंकार, करते हुए भ्रमण करते हैं। श्रीराम की शोभायात्रा में हज़ारो लोगों की उपस्थिति देखते बनती है।

शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, पंडालों द्वारा विशाल भंडारा,शीतल जल, आर्केस्ट्रा,रामलीला एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाता है। इस वर्ष भी पुरे शहर को भगवान राम के स्वागत में भगवा झंडियों से पाट दिया गया है और शहर को बैनरों पोस्टरों से सजाया गया हैं पिछले बार की तरह इस बार भी राम जन्मोत्सव पुरे धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसके लिये आयोजन समिति "जनरल" द्वारा व्यापक तैयारियां की गयी है। जो सराहनीय है।

#छहमुहान स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक को सुंदर तरीके से सजाया गया है वहीं पर स्थायी झाँकी भी दिखाया जा रहा है। सैकड़ों लोग इसका आनंद ले रहे हैं। यंग क्लब,जय भवानी संघ,श्रीमहावीर युवा मंडल,शास्त्री क्लब,उपकार संघ,सुरभि क्लब,न्यू एकता स्टारक्लब,बाल समाज,विश्व शांति क्लब, महामृत्युंजय संघ, भारत सेवक संघ, जैसे दर्ज़नो संस्थाओं द्वारा प्रतिस्पर्धा युक्त झाकियां बनाई जाती हैं। पूरा शहर इस त्योहार के आयोजन में सहभागी बनता है।अष्टमी नवमी तो लोगों के लिए विशेष दिन होता है तपती दोपहर हो या रात में चंद्रमा की शीतलता, पूरा शहर व आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में इस त्योहार के आयोजन में भाग लेते हैं। कहीं लोग 'रामधुन' और श्रीराम के भजन में मग्न हैं, तो कहीं मंदिरों में भक्तों की लंबी लंबी कतारें देखी जा सकती है। मानो पूरा पलामू श्रीरामनवमी पूजा पर राममय हुआ है।। पलामूवासी आज पुरे दिन और पूरी रात, नवरात्र में माँ शक्ति की आराधना करते हैं और श्रीराम के नाम का ध्यान कर भक्तिमग्न हो जाते हैं। ठेठ पलामू की तरफ से आप सभी को "श्री रामनवमी" की ढ़ेर सारी बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Rohit Pathak Abvp
15 Apr 2019, 06:22

No comments:

Post a Comment