Monday, May 21, 2018

पान खाए सइयां हमार

#ठेठ_पलामू : पान खाए सइयां हमार
------------------------------------------------
इ है #सावन_चौरसिया ज़ी के पान भंडार! डालटनगंज का राजनितिक अखाड़ा. क्या कांग्रेस क्या बीजेपी, सब पार्टी के टाइट माड़ी के कुर्ता वाले नेताजी यहाँ मिल जाएंगे. कौन जीतेगा और कौन हारेगा और कौन सरकार बनाएगा ये सब यहाँ पता चल जाएगा.
यहाँ का लोकल संसद भवन इसी को समझ लीजिए. काहे कि इहाँ सब पार्टी के नेतवन एक साथ मेल मिलाप के साथ न रहते हैं! और सबका आपस में संबंध भी मधुर न हो जाता है एक बीड़ा पान के साथ.
जिसका बड़ा पद वही पान का पैसा देता है! मने जिलाध्यक्ष खुद उपस्थित हैं तो पैसा वही देंगे वार्ड प्रत्याशी लोग का. भाई पद प्रतिष्ठा का सवाल है न!
खैर ठेठ पलामू पर राजनीति की इज़ाज़त बिल्कुल भी नहीं है तो हम भी मुंह में पान दबा कर निकल लेते हैं. बाकि अगर आप Daltonganj में हैं तो सावन भाई के खुशबूदार पान का शौक फरमाइए. काहे कि पान खाया नहीं जाता उसका शौक फ़रमाया जाता है. वैसे वैधानिक चेतावनी भी संलग्न है कि पान मसाला चबाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है!
तो मुंह में पान दबाईये और गुनगुनाइए मने मन! काहे कि बोलने के लिए तो थूकना न पड़ेगा, और अभी तो स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. खैर लीजिए अब आपके लिए FM 103.3 पर प्रस्तुत है आपकी फरमाइश-
"मलमल के कुर्ता पे छींट लाल लाल
पान खाए सइयां हमार... "

No comments:

Post a Comment