Monday, May 21, 2018

गम्हेल बाबा

ठेठ पलामू
Published14 April
#ठेठ_पलामू : गम्हेल बाबा
-----------------------------------
हर गाँव का राजा कौन? सबसे ताकतवर कौन? सबसे पूजनीय कौन? सबसे डरावना और रहस्मयी कौन ?
सीधा जवाब बा- गांव के गउँवा गम्हेल!
गम्हेल नया शब्द होगा योयो जमाने के बच्चों के लिए। ऐसे लोग जो इनसे अनजान हैं, अपने पिताजी या बाबा-दादी से पूछें !
बुजुर्ग कहते हैं कि ये रोज रात को अपने एक गम्हेल स्थान से दूसरे स्थान की ओर टोली में जाते हैं। अगर रास्ते में कोई मिला तो पिटा जाता है...
ताक़त का अंदाजा इससे लगा लें कि अगर किसी भी इंसान का कुछ चोरी होता है तो एक बकरी गछ देने से चोर मुसीबत पे पड़ कर आपका समान वापिस कर के जाता है!
खैर गम्हेल बाबा की रहस्मई दुनिया और उनकी कहानियां पड़ी है दादा-दादी के खजाने में। याद आ गया तो सोचा आप सब को याद दिला दूँ। जरूर सुनें अपने दादा-दादी से और रोमांच का अनुभव लें !
नोट: हर पलामूवासी तक इसे पहुंचाने के लिए अभी शेयर करें 🙏
~ सन्नी शुक्ला
Sunny Shukla

No comments:

Post a Comment