#ठेठ_पलामू : माटी का फ्रीज
--------------------------------------
कौन कहता है कि पलामू में टैलेंट की कमी है?
जो काम पैसे से नहीं होता वो जुगाड़ से होता है. और कभी कभी जुगाड़ ही इतना अच्छा और शुद्ध होता है कि महंगा आइटम फेल! पलामू आपन गर्मी के कारण वर्ल्ड फेमस है तो पलामूवासी अपने जुगाड़ के कारण.
--------------------------------------
कौन कहता है कि पलामू में टैलेंट की कमी है?
जो काम पैसे से नहीं होता वो जुगाड़ से होता है. और कभी कभी जुगाड़ ही इतना अच्छा और शुद्ध होता है कि महंगा आइटम फेल! पलामू आपन गर्मी के कारण वर्ल्ड फेमस है तो पलामूवासी अपने जुगाड़ के कारण.
आइए मिलते हैं इनसे -
नीचे फोटो में जो सुंदर सुंदर चीज़ दीख रहा है न, ऊ जग और बोतल सब माटी से बनल है. हमार आपन माटी, हमार धरती माई ही न हमें जीवन देती है, अन्न देती है वही हमें गर्मी में जुड़ाती भी है! इन मिट्टी के बर्तनों के रूप में हमारी प्यास बुझाती है!
इसमें पानी डालिये और रूम में रखिए, फिर देखिए! महंगा से महंगा फ्रिज फेल! रूम भी ठंडा, माने AC भी फेल!
और थोड़ा सा मेहनत कीजिएगा तो ऐसा झोला बनाइये और बॉटल ले कर यात्रा भी कर सकते हैं!
अब लगा न कि आपको भी खरीदना चाहिए? तो चल जाइए नावा बज़ार. वहाँ अपने कलाकार कुम्हार भाई सब अपने मेहनत से बना कर रखें हैं.
बस एक ही रिक्वेस्ट है! काहे कि जेतना मेहनत हुआ है गढ़ने बनाने में उस मुकाबले दाम बिल्कुल ज्यादा नहीं है, तो कृपया दाम कम मत कराइयेगा, मोल मोलाई एकदम मत करिएगा. काहे कि खाली दिवाली के टाइम चाइनीज आइटम के विरोध से देश भक्ति नहीं होता है, आपन माटी के लोगों को सपोर्ट साल भर करना पड़ता है!
हम यूज कर के देखे हैं, गारंटी है! बहुत बढ़िया चीज है! ट्राई जरूर कीजिएगा और अपना मंतव्य जरूर दीजिए यहां...

No comments:
Post a Comment