Friday, February 3, 2023

love letter

 डियर रामप्यारी,

तुम्हरा बियाह का आज चार साल हो गया । माने आज तुम्हारा मैरेज अनिभरसरी है। टोकरी भर के बधाई तुमको! तुम्हारा जीवन खुशी-खुशी कट रहा होगा अइसा हम आशा करते हैं। आशा का, हमरा बिसबास है तुम खुश होगी । अरे तुम्हारा स्वभावे जो है खुश रहने वाला ।
जानती हो पिछला रक्षाबंधन में देखे थे तुम्हारे बेटा को । बहुते प्यारा है। चकलेट खरीद के देने हीे वाले थे कि ससुरा हमको मामा बोला दिया । ऐतना दुख हुआ था तब, का बतायें! मतलब मन एकदम से रिंकिया के पापा नियन हो गया था! अरे एतना दुख त तुम्हारे बरियात में सब्जि चलाते नहीं हुआ था जेतना ओ घरिया हुआ। खैर, उ बच्चा है का जानेगा हमलोगों का प्यार ।
तुमको पता है हम इलेक्सन लड़ रहे हैं। हाँ, सच में! मुखिया का चुनाव आ रहा है एक महिना बाद । याद है नाहर पर जब हमदोनों घूमने गये थे तो हम तुमको बोले थे! गांव के लिए बहुत कुछ करना है। बस तुम हमरा साथ देते रहना लेकिन हमको का पता था की तुम कुरसी कुमार के नियन पलट जाओगी! खैर, जहाँ रहो तुम्हारा गठबंधन बना रहे ।
हाँ, त का कह रहे थे! इलेक्सन लड़ रहे हैं। सबलोग कह रहा है हमको कि हाँ खड़ा होइए आप! आपके एतना पढ़-लिखल दोसर कोनों है का पंचायत में! तुम तो जानती ही हो, अपने गांव का पहिला लइका हैं जो मैट्रिक में सेेकिंड डिवीजन से पास हैं! अरे पुलिस के सामने हमरा से अच्छा कोनो बतिया सकता है। तुम्हारे चाचा को दारू बेचने के चलते पुलिस पकड़ के ले गया था तो हमिए न मैनेज करवाये थे! अइसन गुण सब के अंदर थोड़े होता है ।
जीतने का पूरा चांस है हमरा, सिर्फ़ पछियारी टोला के लोग सब तनका नाराज है हमरा से । उसको कइसे भी करके मना लेना है। अरे जानती हो कोन बात के चलते । हुआ क्या था कि मनेसरा भगा के बियाह कर लिया था कोनो दोसर जात के लड़की से । टोला के लोग कह रहा था कि भात काट देंगे, माथा छिलवायेंगे! मतलब जेतना बुढ पुरनिया सब था आऊर नयका में भी पुरनका सब, सब बिरोध कर रहा था । हम बोले जा के, कि का हो गया बियाह कर लिया त! अच्छे बात न है अपना पसंद से किया है। जात-पात में क्या रखा है । सब त एक्के है महाराज! सब के शरीरवा में त एक्के खून हए! इ कानून भी है कि कोनो जात से कोनो जात बियाह कर सकता है।
सब टुकुर-टुकुर देख रहा था हमको । अरे गांव के हम पढ़ल-लिखल लइका न है। सब सुन रहा था हमको! लेकिन हमको का पता था कि तनका देर बाद सब कुट देगा हमको । लेकिन जानती हो हमको कुटाने का दुख तनको नहीं हुआ । हमारे बाबा कहते थे कि जो-जो गांव में पिटाया है उ बड़का आदमी बन गया है । अइसा बहुते एग्जाम्पल दिये थे हमको ।
पिटने के बाद बोला कि चार अक्षर पढ़ का लिया है, लगता है मजिस्टेट हो गया है। इ सब नहीं चलेगा हमरा गांव में । हम बोले आप रोक नहीं सकते हैं! अगर कुछो किये त हम पुलिस बोलायेंगे । तब जाके शांत हुआ बाकि तब से मुंह फुलाये हुआ है सब ।
जानती हो एगो गड़बड़ी आऊर है। साला हमरा टोला से दू गोरा खाड़ा हो रहा है । अब टोला के लोग सब कह रहा है कि हम केकरा भोट देंगे । दूनो त अपने है। सबके मन है हमरे भोट देने का लेकिन समस्या इ है कि लोग देखार नहीं होना चाहता है । जब पंचायत का सेवा करना है तो कोनो एक्के गोरा न करेगा जी । हम बोले कि बइठ जाइए चच्चा, लोग हमको सपोर्ट कर रहा है । अरे पंचायत के बिकासे से न मतलब है। हम करेंगे लेकिन उ है कि दम तमतमायल है बिकास करने के लिए ।
अरे पता है बहुते खर्चा भी लग रहा है इसमें । पोखरी पर वाला खेत बेचे हैं। पचास हजार तो तुम्हरे चाचा को दिये हैं! बोले हैं उनको पहिले हमको दारू स्टाक करवा दीजिएगा फेर किधरो देखियेगा । आजकल लोकतंत्र का पर्व बिना दारू के कहाँ होता है? इसीलिए बिधि व्यवहार के साथ न चुनाव मनायेंगे।
बैनर छपवायें हैं। जानती हो उसपर कोन वाला फोटो लगाये हैं। अरे तुम्हारा फेवरेट कुर्ता नहीं है बुलुका, वही वाला । वाट्सअप पर भेजेंगे तुमको । ईद, चैती छठ आ रामनमी के सुभकामना वाला भी पांच को बैनर छपवायें हैं। अपना तरफ से फुल खर्चा कर रहे हैं पंचायत के सेवा खातिर । बाकि भुईया बाबा जाने! रोज चौक पर बइठना पड़ता है। बीस गो पान का खर्चा, पच्चीस गो चाय का खर्चा आ लइका सब क्रिकेट का टूनामेंट करवाता है उसमें भी कुछ देना पड़ता है। मतलब ठीक-ठीक खर्चा हो रहा है। अरे खून बेचना पड़े तो बेच देंगे पंचायत के खातिर, इ जमीन का है।
नामनेसन में तुम्हारा दिया हुआ शर्ट पहिन के जायेंगे । बहुते लकी है उ शर्ट हमरा लिये । पिछला साल मारपीट के चलते केस हो गया था तब उहे शर्ट पहिन के गये थे! एके बेर में बेल मिल गया ।
देखो हमरा मन है कि पंचायत में शांति बना रहे, इसके चलते हमको दस गो गुंडा भी रखना पड़े त हम रखेंगे । लेकिन हमको चाहिए फुल इज्जत आऊर शांति । हमरा एक ही सपना है इ!
ठीक है तो अब चलते हैं तनिक बटेसरा के लड़की वाला मैटर फंस गया है, बार-बार फोन कर रहा है । हाँ, सुनो इलेक्सन के एक दिन पहिले तुम भी चल आना, तुम्हारा त भोटर लिस्ट में नाम हइए है। तुम्हरा भोट हमरा प्यार का निशानी न है जी । इ कइसे भूल सकते हैं। तुम्हारा भोट सौ भोट के बराबर है। ठीक है तो अपना ख्याल रखना और बेटवा को समझा देना कि हम मामा नहीं है उसके । लभयू खोंइचा भर के....
तुम्हरा प्यार
दिनेसर
(Writen by Aditya Rehbar )
May be an image of text that says "Love Letter कैसे लिखे A Love Llbnight Letter"

All rea

No comments:

Post a Comment