Saturday, March 20, 2021

पांकी के ज्ञान मेला

 #पांकी के ज्ञान #मेला का आयोजन प्रत्येक वर्ष #सरस्वती_पूजा के विसर्जन के दिन होता है। इसकी परिकल्पना सन् 1998 ई० में स्वर्गीय ठाकुर साहब ने की थी, उनकी याद में आज भी सरस्वती पूजा के विसर्जन के दिन कोनवाई बाजार में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूरदराज के लोग भी इसमे शामिल होते हैं। गजब का जनसैलाब इस ज्ञान मेला में उमड़ता है। भले इस इलाके का कोई व्यक्ति ऐसे कोनवाई बाजार में न, मगर ज्ञान मेला के दिन तो जरूर ही आता है।

ज्ञान मेला का मुख्य आकर्षण है भक्ति, शिक्षा, जागरूकता और भाइचारे से जुड़ी अनेक प्रकार की झांकी, जो किसी भी दर्शक को विस्मय में डाल दे। ज्ञान मेला ग्रामीण स्तर का ऐसा ऐतिहासिक मेला है जो झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी तरह का अनोखा है। मेला के कारण ही इस क्षेत्र के बच्चों को सरस्वती पूजा के आगमन का बेसब्री से इंतजार रह्ता है।
पेश है ठेठ पलामू के माध्यम से आपके लिए इस मेले की कुछ झलकीयां।
सौजन्य: शैलेन्द्र सिंह, बान्दूबार, पांकी
प्रस्तुति: Sunny Shukla



No comments:

Post a Comment