Saturday, March 20, 2021

हल्दी चढ़ाने का नेग : पलामू के लोकगीत

 हल्दी चढ़ाने का नेग

-------------------
ठेठ पलामू की टीम लगातार प्रयासरत है अपनी माटी की महक और समृद्ध साँस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए. इसी प्रयास का एक महत्वपूर्ण भाग है ओरिजिनल लोक गीतों का संकलन. क्योंकि जिस रफ्तार से हम पॉप और रॉक के दीवाने हुए जा रहे हैं, अपनी प्रकृति के संगीत से उतने ही दूर हो रहे हैं. बहुत संभव है कि अगली पीढ़ी में ईन लोकगीतों का अस्तित्व ही न हो, कारण कि ना तो इनका कोई लिखित संकलन है ना ही डिजिटल. बाजारू संगीत कंपनी तो लोग गीत के नाम पर क्या कर रही है किसी से छुपा नहीं है.
खैर बहुत निराश होने की बात नहीं है. देर नहीं हुई है. आइए हमारे साथ और इस मुहिम मे जम कर सहयोग कीजिए. आपके आसपास जो भी #लोकगीत उपलब्ध हों उन्हें हम तक लिखित या रिकॉर्ड फॉर्म में जरूर पहुंचाये ताकि हम अगली पीढ़ी को कुछ अच्छा सहेज कर दे सकें.
आज की कड़ी में पेश है #हल्दी_चढ़ाने के नेग का गीत. मधुर स्वर #श्रीमती_गायत्री_पाठक के जो #कुलही की निवासी हैं.
हल्दी गीत: ठेठ पलामू के लोकगीत Ft. गायत्री पाठक।। Raw folk music from palamu

No comments:

Post a Comment