Saturday, March 20, 2021

 ठेठ पलामू के लोकगीत: बेटी की शादी

------------------------------------
ठेठ पलामू की टीम लगातार प्रयासरत है अपनी माटी की महक और समृद्ध साँस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए. इसी प्रयास का एक महत्वपूर्ण भाग है ओरिजिनल लोक गीतों का संकलन. क्योंकि जिस रफ्तार से हम पॉप और रॉक के दीवाने हुए जा रहे हैं, अपनी प्रकृति के संगीत से उतने ही दूर हो रहे हैं. बहुत संभव है कि अगली पीढ़ी में ईन लोकगीतों का अस्तित्व ही न हो, कारण कि ना तो इनका कोई लिखित संकलन है ना ही डिजिटल. बाजारू संगीत कंपनी तो लोग गीत के नाम पर क्या कर रही है किसी से छुपा नहीं है.
खैर बहुत निराश होने की बात नहीं है. देर नहीं हुई है. आइए हमारे साथ और इस मुहिम मे जम कर सहयोग कीजिए. आपके आसपास जो भी #लोकगीत उपलब्ध हों उन्हें हम तक लिखित या रिकॉर्ड फॉर्म में जरूर पहुंचाये ताकि हम अगली पीढ़ी को कुछ अच्छा सहेज कर दे सकें.
आज की कड़ी में पेश है बेटी की शादी का गीत.
यह एक समूह गायन है, ओरिजिनल विडियो उपलब्ध कराया है #श्री_सुधीर_पाठक जी ने, जो कि #पनेरीबाँध, शाहपुर के रहने वाले हैं और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अधिवक्ता हैं.
हमारे YouTube चैनल पर जाएँ, लाइक, कमेंट और सब्सक्राइब जरुर करें.
हम अपनी माटी को नहीं सहेजेंगे तो कौन करेगा?



No comments:

Post a Comment