पलामू के धरती से एक से बढ़कर एक कलाकार पैदा हुए हैं. कुछ को हम जानते हैं कुछ से अनजान. ठेठ पलामू की कोशिश है कि हम आप सब को पलामू के ऐसे रत्नों से मिलवाते रहें.
फ़िल्मकार राहुल शुक्ला पलामू के ऐसे ही अनमोल रतन हैं. उनकी फिल्म उपन्यास रिलीज हो रही है. खास बात यह है कि फिल्म के कई किरदार पलामू के ही हैं जैसे सैकत चटर्जी आदि. उससे भी ज्यादा खास बात यह है कि फिल्म के अधिकांश हिस्सों की शूटिंग भी पलामू में ही हुई है. रिलीज से पहले ही यह फिल्म कई सारे पुरस्कार अपने खाते में दर्ज कर चुकी है.
तो अब हमारा फर्ज बनता है कि अपनी माटी अपनी बोली का कर्ज उतारें और इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शक दिलाने में अपना योगदान करें.
फिल्म तो आपको पक्का पसंद आएगी ही ये हमारा दावा है.
©ठेठ पलामू
No comments:
Post a Comment