Wednesday, February 16, 2022

#पापा_का_स्कूटर

 #पापा_का_स्कूटर

बार-बार झुका कर स्कूटर को, पापा का किक मारना और गुस्से से बुदबुदाना। मेरा रास्ते के किनारे खड़े होकर इंतज़ार करना और प्रार्थना करना- "प्लीज् गॉड अब और नहीं सह सकता। हर आने जाने वाले देख रहे हैं। हंस रहे होंगे मुझपे। अभी गोलू भी पार होगा इधर से ही अपने पापा की कार से। देख लिया उसने तो जीना मुश्किल कर देगा क्लास में।"
समय बदला। पहले सुंदर बाइक, फिर लोन पर कार लिया। पर आज भी वो सुकून और खुशी नहीं मिली, जो पापा के स्कूटर में पीछे बैठ कर मिलती थी।
सीटबेल्ट और एयर-बैग्स भी वो सुरक्षा का एहसास नहीं दे सकते जो उस वक़्त महसूस होती थी। मेरी प्यारी सवारी तो भाई पापा की स्कूटर ही रहने वाली है।
No photo description available.

No comments:

Post a Comment